भारत में कोविड-19 के 1,839 मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,178 हुई

भारत में कोविड-19 के 1,839 मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,178 हुई

भारत में कोविड-19 के 1,839 मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,178 हुई
Modified Date: May 8, 2023 / 10:55 am IST
Published Date: May 8, 2023 10:55 am IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) भारत में सोमवार को कोविड-19 के 1,839 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,178 हो गई। एक दिन पहले यह संख्या 27,212 थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या अब 4.49 करोड़ (4,49,71,469) हो गई है। वहीं, संक्रमण से 11 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,692 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.06 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने बताया कि बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,14,599 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 खुराक दी जा चुकी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में