भारत में कोविड-19 के 22 नये मामले सामने आये
भारत में कोविड-19 के 22 नये मामले सामने आये
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आये जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 246 रही। कल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 256 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार इन नये मरीजों के साथ ही अब संक्रमितों की संख्या कुल 4.50 करोड़ (4,50,01,290) हो गयी जबकि मृतक संख्या 5,33,293 बनी रही।
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,751 हो गई है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। कोविड 19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
भाषा राजकुमार माधव
माधव

Facebook


