अमेरिका के दावों को IAF ने किया खारिज, कहा- बालाकोट में हमने मार गिराया था पाकिस्तान का F-16

अमेरिका के दावों को IAF ने किया खारिज, कहा- बालाकोट में हमने मार गिराया था पाकिस्तान का F-16

अमेरिका के दावों को IAF ने किया खारिज, कहा- बालाकोट में हमने मार गिराया था पाकिस्तान का F-16
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 5, 2019 4:32 pm IST

नई दिल्ली: पुलवामा हमले को लेकर जारी किए अमेरिका के बयान को भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है। वायुसेना ने अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि ”नौशेरा सेक्टर में हवाई झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन विमान ने एक एफ-16 को मार गिराया था।”

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>IAF Sources in response to question asked on US media report which questioned IAF version of Pakistan F-16 shot down by IAF MIG Bison Jet: Wing Commander Abhinandan Varthaman shot down Pakistan Air Force F-16 aircraft 7-8 km inside Pakistan Occupied Area in Sabzkot area there. <a href=”https://t.co/Q7OEizJsCD”>pic.twitter.com/Q7OEizJsCD</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1114157026442010624?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 5, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने वाले भारत के दावे को खारिज करते हुए बयान दिया था कि 27 फरवरी को भारत की ओर एक अमेरिकी एफ-16 विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान जाकर एफ-16 विमानों की गिनती की है। गिनती में सभी विमानों की संख्या कम नहीं मिली है। इन विमानों को अमेरिका ने पाकिस्तान को बेचा है।

Read More: BA LLB की परीक्षा में पूछा गया ये प्रश्न- ‘भाजपा की नितियों और कार्यक्रमों की व्याख्या कीजिए’

गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के बीच एक झड़प हुई थी जिसमें एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया था।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/ctO77jBb-OY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"