Solar Awareness Booklet: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सोलर अवेयरनेस स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन.. कहा, ‘ये उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और हरित राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम’

Solar Awareness Booklet Uttarakhand News: सीएम धामी ने सोलर अवेयरनेस पुस्तिका जारी कर उत्तराखंड को हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा राज्य बनाने पर जोर दिया।

Solar Awareness Booklet: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सोलर अवेयरनेस स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन.. कहा, ‘ये उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और हरित राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम’

Solar Awareness Booklet Uttarakhand News || Image- Pushkar singh dhami Twitter File

Modified Date: May 28, 2026 / 06:24 pm IST
Published Date: May 28, 2026 6:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम धामी ने सोलर अवेयरनेस स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया।
  • पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड ने समय से पहले लक्ष्य पूरा किया।
  • दो वर्षों में राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता 10 गुना बढ़ी।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘सोलर अवेयरनेस स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। (Solar Awareness Booklet) यह पुस्तिका काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वॉटर द्वारा तैयार की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और हरित राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और पर्यावरण जैसी समस्याओं का सामना कर रही है। ऐसे में सौर ऊर्जा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड आगे

सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का शुरुआती लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि अब तक कुल लक्ष्य का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। (Solar Awareness Booklet) इसी वजह से उत्तराखंड देश के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।

दो साल में 10 गुना बढ़ी क्षमता

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 के बाद सिर्फ दो साल में राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता करीब 10 गुना बढ़ी है। राज्य में लगभग 290 मेगावाट क्षमता वाले घरेलू रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ सोलर प्लांट लगाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा अभियान से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि सोलर कौथिग अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। (Solar Awareness Booklet) मुख्यमंत्री ने इस काम में यूपीसीएल, उरेडा और CEEW की टीम की भी सराहना की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown