भारत ने ईस्ट कंटेनर टर्मिनल परियोजना संबंधी प्रतिबद्धता का पालन करने पर जोर दिया

भारत ने ईस्ट कंटेनर टर्मिनल परियोजना संबंधी प्रतिबद्धता का पालन करने पर जोर दिया

भारत ने ईस्ट कंटेनर टर्मिनल परियोजना संबंधी प्रतिबद्धता का पालन करने पर जोर दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 4, 2021 8:29 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को कोलंबो बंदरगाह के ईस्ट कंटेनर टर्मिनल के विकास से संबंधित श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के पालन किये जाने पर जोर दिया।

कुछ दिन पहले ही श्रीलंका ने इस परियोजना से संबंधित त्रिपक्षीय समझौते को निरस्त कर दिया था।

टर्मिनल परियोजना के विकास संबंधी समझौते पर भारत, जापान और श्रीलंका ने वर्ष 2019 में हस्ताक्षर किए थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘‘ हम यकीन है कि भारत और जापान जैसे विदेशी निवेश से श्रीलंका में बंदरगाह और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बुनियादे ढांचे का विकास पारस्परिक रूप से लाभप्रद प्रस्ताव साबित होगा।’’

उन्होंने कहा कि कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त इस मुद्दे पर श्रीलंका की सरकार से वार्ता कर रहे हैं।

भाषा

शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में