भारत ने बीएमडी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Ads

भारत ने बीएमडी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

  •  
  • Publish Date - April 22, 2023 / 08:20 PM IST,
    Updated On - April 22, 2023 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के तट से समुद्र आधारित अंत: वायुमंडलीय इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफल रहा है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

उसने कहा, “परीक्षण का मकसद एक दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को भांपना और उसे बेअसर करना था, ताकि भारत को बीएमडी नौसेनिक क्षमता वाले देशों के कुलीन क्लब में शामिल किया जा सके।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोत आधारित बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) क्षमताओं के सफल परीक्षण में शामिल डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और अन्य इकाइयों को बधाई दी।

भाषा पारुल धीरज

धीरज