BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भारत, यूएई ने खाड़ी देश में परमाणु संयंत्रों के संचालन संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत, यूएई ने खाड़ी देश में परमाणु संयंत्रों के संचालन संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत, यूएई ने खाड़ी देश में परमाणु संयंत्रों के संचालन संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए
Bhasha
Published: 10 Sept 2024 | 10:39 pmModified: 10 Sept 2024 | 10:39 pm

नयी दिल्ली, 10 सितम्बर (भाषा) भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने खाड़ी देश में परमाणु संयंत्रों के संचालन और रखरखाव के लिए सेवाएं मुहैया कराने की रूपरेखा संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भुवन चंद्र पाठक तथा संयुक्त अरब अमीरात के अमीरात परमाणु ऊर्जा निगम (ईएनईसी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद अल हम्मादी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अबू धाबी के युवराज (क्राउन प्रिंस) शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अल नाहयान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता की थी।

एनपीसीआईएल द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘यह समझौता ज्ञापन एनपीसीआईएल और ईएनईसी के बीच प्रासंगिक क्षेत्रों में संभावित सहयोग के लिए एक सामान्य रूपरेखा मुहैया कराता है, जिसमें आपूर्ति श्रृंखलाएं विकसित करना, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के संचालन एवं रखरखाव के लिए अनुभव साझा करना एवं सेवाएं प्रदान करना, परमाणु परामर्श सेवाएं प्रदान करना, मानव संसाधन विकास एवं प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास आदि शामिल हैं।’’

एनपीसीआईएल परमाणु ऊर्जा विभाग का सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है और देश में सभी असैन्य परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का संचालन करता है। ईएनईसी का पूर्ण स्वामित्व ‘अबू धाबी डेवलपमेंट होल्डिंग कंपनी पीजेएससी’ के पास है जिसका पूर्ण स्वामित्व संयुक्त अरब अमीरात की सरकार के पास है।

एनपीसीआईएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘‘इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में भारत और यूएई के बीच बढ़ते सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत, यूएई ने खाड़ी देश में परमाणु संयंत्रों के संचालन संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm