भारत ने रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के ढांचे की समीक्षा करने की जापान की योजना का स्वागत किया

भारत ने रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के ढांचे की समीक्षा करने की जापान की योजना का स्वागत किया

भारत ने रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के ढांचे की समीक्षा करने की जापान की योजना का स्वागत किया
Modified Date: April 23, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: April 23, 2026 9:59 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) भारत ने रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण को नियंत्रित करने वाले उसके ढांचे की समीक्षा करने के जापान के हालिया निर्णय का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और इस बात पर जोर दिया कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के बीच साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, “रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी तीन सिद्धांतों की जापान द्वारा की गई समीक्षा का भारत स्वागत करता है। रक्षा और सुरक्षा सहयोग भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना हुआ है।”

जायसवाल ने कहा कि भारत और जापान के बीच सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा के तहत, दोनों पक्षों ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और निरंतर आर्थिक गतिशीलता के हित में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने कहा, “इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा के वास्ते महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूती लाने के लिये सरकारी संस्थाओं और निजी क्षेत्र के हितधारकों के बीच तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना और सुगम बनाना शामिल है। इसलिए, जापान द्वारा घोषित कदमों का हम स्वागत करते हैं।”

भाषा प्रशांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में