भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 जवानों का शव बरामद! धू-धूकर जलता दिखा चॉपर, देखें वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 4 जवानों के शव मिलने की खबर है। वहीं अभी तक तीन जवानों का रेस्क्यू किया गया है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर एमआई 17 क्रैश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 4 जवानों के शव मिलने की खबर है। वहीं अभी तक तीन जवानों का रेस्क्यू किया गया है।
*IBC24 के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने 🤝🏻 के लिए Click करें*
बता दें कि हेलिकॉप्टर एमआई 17 में सीडीएस बिपिन रावत समेत 9 अधिकारी मौजूद थे। हेलिकॉप्टर में डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी सवार थे। हादसे की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है।
सीडीएस विपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, कुन्नूर में हादसा #BipinRawat #CSDBipinRawat #Army #MI17 #Chopper pic.twitter.com/TFzJVyHftd
— IBC24 News (@IBC24News) December 8, 2021
तीन लोगों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इन सभी को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है. चौथे शख्स की तलाश जारी है।
एक कार्यक्रम में जा रहे थे दोनों
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हो गया है। हादसे को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

Facebook


