भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, के.9 वज्र और एम 777 होवित्जर तोपें शामिल
भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, के.9 वज्र और एम 777 होवित्जर तोपें शामिल
नई दिल्ली। भारतीय सेना अपने आप को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सेना को जो हथियार मिले, वे दुश्मन के लिए खतरनाक हो सकते हैं। आज सेना के बेड़े में ‘के.9 वज्र (कोरियन) और एम 777 होवित्जर (अमेरिकन)’ तोप शामिल हो गईं। इससे भारतीय सेना की आर्टिलरी क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
सेना में इन हथियारों को शामिल करने के दौरान नासिक के देवलाली तोपखाना केंद्र में शुक्रवार को एक आयोजन में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और सेना प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद रहे। इस मौके पर निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘चार साल की छोटी अवधि में हमने दो आधुनिक तोपें सेना के बेड़े में शामिल की है। इसका श्रेय मौजूदा सरकार को जाता है। एम 77 होवित्जर तोप अमेरिका द्वारा तैयार की गई है। अभी तक भारत को 25 तोपें मिली हैं। जल्द ही 120 तोपें और मिल जाएंगी’। उन्होंने कहा कि हम कोरिया की मदद से भारत में इसका उत्पादन करेंगे। अभी 10 तोपें भारत में ही असेंबल की गई हैं।
यह भी पढ़ें : जगदलपुर में बोले मोदी- विकास की रैली जनसागर में तब्दील, जितनी बार बस्तर आया-खाली हाथ नहीं आया
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ‘‘के. 9 वज्र’’ को 4,366 करोड़ रुपए की लागत से खरीदा जा रहा है, जिसकी पूरी प्रक्रिया नवंबर 2020 तक पूरी होगी। कुल 100 तोपों में 10 तोपें प्रथम खेप के तहत इस महीने आपूर्ति की जाएगी। अगली 40 तोपें नवंबर 2019 में और फिर 50 तोपों की आपूर्ति नवंबर 2020 में की जाएगी। के. 9 वज्र की प्रथम रेजीमेंट जुलाई 2019 तक पूरी होने की उम्मीद है। के9 वज्र के अलावा एम 777 अल्ट्रालाइट होवित्जर तोप भी सेना के बेड़े में शामिल हुआ।

Facebook


