भारतीय नौसेना को बोईंग से मिला दसवां पी-8आई युद्धक विमान

भारतीय नौसेना को बोईंग से मिला दसवां पी-8आई युद्धक विमान

भारतीय नौसेना को बोईंग से मिला दसवां पी-8आई युद्धक विमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 13, 2021 10:05 am IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय नौसेना ने अमेरिकी एयरोस्पेस कम्पनी बोइंग से दसवां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई प्राप्त किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

रक्षा मंत्रालय ने 2009 में आठ पी-8आई विमानों के लिए निविदा पर हस्ताक्षर किये थे और बाद में 2016 में चार अतिरिक्त विमानों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गए।

बयान में कहा गया, “पी-8आई विमानों में न सिर्फ बेहतरीन समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताएं हैं बल्कि आपदा के समय राहत एवं मानवीय सहायता कार्य में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने पिछले साल नवंबर में नौंवा विमान प्राप्त किया था।

भाषा यश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में