रेलवे अब ठेके पर रखेगा कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मियों को भी मिलेगा फायदा
रेलवे अब ठेके पर रखेगा कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मियों को भी मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। कर्मचारियों की कमी और रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से नियुक्तियों में होने वाले विलंब को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत कुछ श्रेणियों के खाली पदों को अब अनुबंध पर नियुक्ति कर भरा जाएगा।
इसके साथ ही, रेलवे अब अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को भी अनुबंध पर नियुक्त करेगा। ये रिटायर्ड कर्मचारी भाप ईंजन, पुराने कोच और सिग्नल जैसे रेलवे की विरासत को संभालेंगे। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के मुताबिक ‘सेवानिवृत कर्मचारी कुशलतापूर्वक भाप ईंजन, संकेत पद्धति वाले सिग्नल और भाप चालित उपकरणों को संभालने में कुशल हैं। इसलिए अनुबंध पर उनकी नियुक्ति की जा सकती है’।
यह भी पढ़ें : 46 साल बाद जेएनयू में होगा दीक्षांत समारोह, जानिए किसलिए हुआ था बंद
इस बारे में बताया गया कि रेलवे की विरासत को संभालने में कुशल रिटायर्ड ककर्मियों की नियुक्ति अधिकार जोन प्रमुख को होगा। इसके अलावा रेलवे के कार्यालयों में आशुलिपिकों और सहायकों की कमी से काम प्रभावित होने की समस्या काफी है। इसे देखते हुए रेलवे ने डाटा एंट्री ऑपरेटर या एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के खाली पदों को भरने के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की अनुमति दी है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक जोन प्रमुखों को वर्तमान में खाली पड़े पदों के लिए आवश्यक व्यक्तियों की संख्या तय करने के लिए अधिकृत किया गया है। वे संबंधित विभागों से मिली सलाह के आधार पर यह काम पूरा करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


