बेंगलुरु। कोलकात से बेंगलुरु की ओर जा रहे इंडिगो के विमान में एक बड़ा हादसा टल गया। दरसअल, इंडिगो का ये विमान जैसे ही टेक ऑफ कर रहा था, उसी दौरान विमान की खिड़की चटक गई लेकिन पायलेट की सूझबूझ के चलते कोलकाता में ही विमान की इमनजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान में जब ये हादसा हुआ, उस दौरान 24000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, साथ ही विमान में 176 यात्री मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-प्रतिबंध हटा, इस देश में महिलाओं को मिली गाड़ियां चलाने की इजाजत
बता दें कि इस हादसे के बाद इंडिगो की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि विमान को प्रतिकूल मौसम के कारण कोलकाता की तरफ मोड़ा गया था। पायलट ने मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को वापस मोड़ लिया था। विमान के वापस आने के बाद उसका परिक्षण किया गया, वहीं हादसे में चटकी खिड़की को भी बदला गया।
वेब डेस्क, IBC24