भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए एक बड़ा सम्मान है : जुएल उरांव

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए एक बड़ा सम्मान है : जुएल उरांव

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए एक बड़ा सम्मान है : जुएल उरांव
Modified Date: February 7, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:04 pm IST

जमशेदपुर, सात फरवरी (भाषा) केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव ने शनिवार को कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए एक ‘बड़ा सम्मान’ है।

उरांव ने इस इस्पात नगरी में प्रेसवार्ता में कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘मैं इस समझौते का स्वागत करता हूं।’’

उन्होंने समाज के एक वर्ग पर इस संबंध में निराधार अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि समझौते के तहत कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को संरक्षण दिया जाएगा।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में