इंदौर-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी अब जींद से होकर गुजरेगी

Ads

इंदौर-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी अब जींद से होकर गुजरेगी

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 10:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

जींद, 20 फरवरी (भाषा) उत्तर रेलवे 22 फरवरी से इंदौर-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन शुरू करेगा जो हरियाणा के जींद से होकर गुजरेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले रेलगाड़ी संख्या 09241-09242 इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस रोहतक से पानीपत होते हुए उधमपुर की तरफ जाती थी लेकिन अब यह जींद से होकर गुजरेगी जिससे जिले के लोगों को बहुत फायदा होगा।

इस बीच उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इंदौर-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह रेलगाड़ी जींद से होकर गुजरेगी।

उन्होंने बताया कि यह साप्ताहिक रेलगाड़ी है। उन्होंने बताया कि आगामी आदेशों तक इस रेलगाड़ी में सीटों की बुकिंग आरक्षण के जरिए ही होगी।

भाषा सं देवेंद्र

देवेंद्र