जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकवादी ढेर
Modified Date: February 16, 2023 / 10:13 am IST
Published Date: February 16, 2023 10:13 am IST

श्रीनगर, 16 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक साजिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘एक रात पहले कुपवाड़ा पुलिस से मिली विशेष सूचना के आधार पर सेना एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा सीमावर्ती इलाके में घुसपैठ कर रहे एक समूह को रोका। संयुक्त टीम ने इस दौरान एक घुसपैठिए को मार गिराया।’’

पुलिस ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में