गांव में ही लोगों को रोजगार देने की पहल, किसानों के खातों में 2 हजार रुपए किए गए जमा

गांव में ही लोगों को रोजगार देने की पहल, किसानों के खातों में 2 हजार रुपए किए गए जमा

गांव में ही लोगों को रोजगार देने की पहल, किसानों के खातों में 2 हजार रुपए किए गए जमा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 17, 2020 7:19 am IST

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के तहत आज सात सेक्टर पर राहत का ऐलान किया है। मनरेगा हेल्थ और विनिवेश पर कई घोषणाएं की गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि सहायता के लिए राज्यों को 4113 करोड़ दिए गए।

पढ़ें- जन-धन खातों में 20 हजार करोड़ जमा किए गए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि किसानों को सहायता प्रदान करते हुए 2 हजार रुपए उनके खातों में जमा किए गए है। इसके साथ ही लोगों को गांव में ही रोजगार देने की पहल की जाएगी। 

पढ़ें- देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,987 नए मामले सामने आए, संक्रमि..

गरीबों को तुरंत मदद पहुंचाया जा रहा है। 25 करोड़ को मुफ्त चावल, अनाज दिया जा रहा है। रेल किराए का 85% केंद्र सरकार ने दिया। राहत पैकेज में 12 लाख EPFO धारकों को फायदा।  20 करोड़ महिलाओं के खातों में पैसे भेजे गए।

पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 90 हजार 648, अब तक स्वस्थ …

कैंप में रह रहे लोगों तक मदद पहंचाई जा रही है। जरुरतमंदों के खातों में सीधे पैसा जा रहा है। कुल 20 हजार करोड़ जन धन खातों में पैसे जमा किए गए हैं। अब तक 16394 करोड़ सीधे खातों में पैसे जमा किए गए है। जन धन खातों में 10 हजार 225 करोड़ ट्रांसफर किए गए है। 

पढ़ें- अब 18 मई को जारी होगा CBSE 10वीं-12वीं की शेष परीक्षाओं का टाइम टेब…


लेखक के बारे में