भाजपा को हटाकर हरियाणा की सत्ता में वापसी करेगी इनेलो: अभय चौटाला

Ads

भाजपा को हटाकर हरियाणा की सत्ता में वापसी करेगी इनेलो: अभय चौटाला

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 06:55 PM IST

नूंह, 27 सितंबर (भाषा) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख अभय चौटाला ने रविवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाकर हरियाणा में अगली सरकार बनाएगी।

उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की ‘‘बी टीम’’ बताया और कहा कि उसे भी सत्ता से दूर रखा जाएगा।

वह यहां पूर्व उपप्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल की 113वीं जयंती के मौके पर आयोजित ‘सम्मान दिवस’ रैली को संबोधित कर रहे थे।

यह रैली देवीलाल की विरासत को याद करने के लिए आयोजित की गई।

चौटाला ने कहा कि लोग बड़ी संख्या में देवीलाल को श्रद्धांजलि देने और हरियाणा में राजनीतिक बदलाव का संदेश देने के लिए जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग अपने आप रैली में शामिल होने आए हैं, जो देवीलाल और उनकी राजनीतिक विरासत में विश्वास को दिखाता है।

चौटाला ने कहा, ‘‘संदेश साफ है कि हरियाणा में अगली सरकार इंडियन नेशनल लोकदल की बनने जा रही है। भाजपा सत्ता से बाहर होने जा रही है और कांग्रेस पार्टी को भी सत्ता से दूर रखा जाएगा।’’

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल