गोवा में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, महाराष्ट्र के पांच लोग गिरफ्तार

Ads

गोवा में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, महाराष्ट्र के पांच लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 10:27 PM IST

पणजी, 28 जून (भाषा) गोवा पुलिस ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से गोवा के कैंडोलिम गांव की एक आभूषण दुकान से चोरी हुई सोने की 16 अंगूठियों में से 15 बरामद कर ली हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कलंगूट पुलिस थाने में 26 जून को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने कैंडोलिम स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने की 16 अंगूठियां चुरा ली थीं और मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी, समन्वित जमीनी अभियानों और अपराध शाखा की मदद से संदिग्धों की पहचान स्थापित करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिली।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस की सहायता से इन संदिग्धों को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक होटल से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह उत्तराखंड में भी इसी तरह के अपराध में संलिप्त रहा था, जहां इसके सदस्यों को पहले वहां की राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

भाषा सुमित नरेश

नरेश