दून अस्पताल में जूनियर की पिटाई के आरोप में ‘इंटर्न’ डॉक्टर निलंबित

दून अस्पताल में जूनियर की पिटाई के आरोप में ‘इंटर्न’ डॉक्टर निलंबित

दून अस्पताल में जूनियर की पिटाई के आरोप में ‘इंटर्न’ डॉक्टर निलंबित
Modified Date: September 26, 2023 / 10:00 pm IST
Published Date: September 26, 2023 10:00 pm IST

देहरादून, 26 सितंबर (भाषा) देहरादून के सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक ‘इंटर्न’ चिकित्सक को एक जूनियर की पिटाई करने के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और सात छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आशुतोष सयाना ने मंगलवार को कहा कि ‘इंटर्न’ डॉक्टर को कॉलेज हॉस्टल से स्थायी रूप से निष्कासित कर दिया गया है और अपराध के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को अनुशासनात्मक समिति की सिफारिश के अनुसार ‘इंटर्न’ डॉक्टर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की।समिति ने जांच करके सोमवार को कॉलेज प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

हमले में शामिल सात अन्य वरिष्ठ छात्रों को भी छात्रावास से बाहर निकाल दिया गया है और सत्र के दौरान कक्षाओं और प्रैक्टिकल में भाग लेने से रोक दिया गया है।

सयाना ने कहा, “किसी को भी मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी ऐसा करने की हिम्मत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” पीड़ित के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके बेटे को शनिवार रात उसके छात्रावास में ‘इंटर्न’ डॉक्टर और कुछ वरिष्ठ छात्रों ने कई थप्पड़ मारे थे।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में