देश के 13 वीवीआईपी लोगों का iPhone हुआ हैक, वाट्सएप से लेकर SMS पढ़े गए, फोटो देखे गए

देश के 13 वीवीआईपी लोगों का iPhone हुआ हैक, वाट्सएप से लेकर SMS पढ़े गए, फोटो देखे गए

देश के 13 वीवीआईपी लोगों का iPhone हुआ हैक, वाट्सएप से लेकर SMS पढ़े गए, फोटो देखे गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: July 15, 2018 7:42 am IST

नई दिल्ली। जो लोग आईफोन को भी हैकिंग आदि की दृष्टि से सुरक्षित समझते हैं, उनके लिए एक बुरी खबर है। देश के 13 वीवीआईपी लोगों के आईफोन को हैक कर लिए जाने की आशंका सामने आई है। इन 13 वीवीआईपी लोगों के आईफोन से मैसेज, वाट्सएप, लोकेशन, चैट लॉग तस्वीर और फोन कॉन्टैक्ट्स जैसी जानकारियां चुराई गई हैं।

हालांकि इन 13 लोगों की पहचान सामने नहीं आई है। कारोबारी खतरे की पहचान करने वाले एक इंटेलिजेंस समूह सिसको टालोज के रिसर्चर्स के मुताबिक एक बेहद एक्सपर्टेड उच्चस्तरीय टारगेटेड हमला कर इन लोगों के आईफोन को एक खास और संदिग्ध मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें : एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड

विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि आईफोन में सेंध लगाने वाला भारत में हो सकता है। लेकिन उसने खुद को रूस का दिखाने की कोशिश की है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उसने रूसी नाम और रूस के ईमेल डोमेन का इस्तेमाल किया है। ये भी खास बात है कि इसे अंजाम देने वालों के दो पर्सनल डिवाइसों में भारतीय मोबाइल नेटवर्क वोडाफोन के फोन नंबर का उपयोग हुआ है।

एक ब्लॉग में विशेषज्ञों ने दावा किया है कि आईफोन पर हमला करने वालों ने एक ओपन सोर्स मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (एमडीएम) सिस्टम तैयार किया। फिर इसकी मदद से 13 डिवाइसों तक अपनी पहुंच बनाई। टालोज सिक्यॉरिटी के टेक्निकल हेड वॉरन मर्सर मुताबिक जिसने ये हमला किया उसने वैधानिक एप्स जैसे वॉट्सऐप और टेलिग्राम में अलग से फीचर्स जोड़ने की एक निश्चित तकनीक का इस्तेमाल किया। फिर पहले से तय 13 आईफोन में एमडीएम द्वारा इन्हें भेजा गया।

यह भी पढ़ें : मोदी ने आधी रात देखी अपने संसदीय क्षेत्र काशी की खूबसूरती, किया कार्यों का निरीक्षण

विशेषज्ञों के मुताबिक इन आईफोन से जो सूचनाएं चुराई गई हैं, उनका इस्तेमाल इसके मालिकों को ब्लैकमेल करने या रिश्वतखोरी के लिए किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि जिस तरह की तैयारी हुई और समय खर्च हुआ, उसे देखकर लगता है कि ये जरूर ही वीवीआईपी लोगों के आईफोन होंगे। इसलिए 3 साल से चल रहे इस ऑपरेशन का किसी को पता भी नहीं चल पाया।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में