गोवा में आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

Ads

गोवा में आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:55 PM IST

पणजी, 12 अप्रैल (भाषा) पुलिस ने दक्षिण गोवा के एक घर से संचालित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ना पुलिस की एक टीम ने शनिवार रात वास्को के पास सांकुअले गांव के शिंदोलिम इलाके में एक परिसर पर छापा मारा और आरोपी को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी प्रांजल तिवारी (23), अमर दावड़ा (33), शशांक कुमार साहू (19) और संदीप सिंह (23) उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और किराए के मकान में रह रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि घर से 10 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट, सिग्नल रिसीवर सहित एक इंटरनेट राउटर और 37,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि गोवा, दमन और दीव सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप