IPS KK Bishnoi Wedding : दुल्हनिया लेने निकले ‘सिंघम’! मंदिर में टेका माथा, खाया चूरमा और फिर शुरू हुआ IPS जोड़ी का शाही सफर, देखें वायरल वीडियो

Ads

K. K. Bishnoi और Anshika Verma की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बाड़मेर से जोधपुर तक निकली शाही बारात ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

  • Reported By: Ranjan Dave

    ,
  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 11:33 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 11:34 PM IST

IPS KK Bishnoi Wedding / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • K. K. Bishnoi बारात लेकर Jodhpur रवाना हुए
  • शादी की थीम 'कृष्णांशिक' रखी गई
  • Yogi Adityanath समेत कई खास मेहमान आमंत्रित

जोधपुर : IPS KK Bishnoi Wedding राजस्थान के बाड़मेर से लेकर जोधपुर तक इन दिनों सिर्फ एक ही शादी की चर्चा है। उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित और दबंग IPS के.के. बिश्नोई आज अपनी दुल्हनिया, IPS अंशिका वर्मा को लेने के लिए जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी सख्त छवि और हाल ही में संभल हिंसा के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने के लिए मशहूर हुए बिश्नोई की शादी का अंदाज भी उतना ही रसूखदार है।

Viral Video News बाड़मेर से जोधपुर तक 200 KM का सफर

के.के. बिश्नोई आज दोपहर करीब 2 बजे अपने पैतृक गांव धोरीमन्ना (बाड़मेर) से बारात लेकर जोधपुर के लिए निकले। करीब 200 किलोमीटर के इस सफर से पहले गांव में जबरदस्त जश्न देखने को मिला। दोपहर 12 बजे जब के.के. बिश्नोई शेरवानी, काला चश्मा और हाथ में तलवार लेकर घोड़ी पर चढ़े, तो बारातियों ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया। निकलने से पहले उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पारंपरिक शगुन के तौर पर चूरमा खाया।

खास थीम ‘कृष्णांशिक’ और शाही मेहमान

इस शादी की सबसे बड़ी विशेषता इसकी थीम है, जिसे ‘कृष्णांशिक’ नाम दिया गया है। 25 मार्च को संभल में हुई सगाई के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

पैलेस में संपन्न होगी रस्में

जोधपुर के ऐतिहासिक अजीत भवन पैलेस और फिर लहरिया रिसॉर्ट में शादी और रिसेप्शन की रस्में पूरी की जाएंगी। मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम पैतृक गांव में ही सादगी और परंपरा के साथ संपन्न हुए। यह विवाह न केवल दो प्रशासनिक अधिकारियों का मिलन है, बल्कि दो राज्यों के रसूख और संस्कृति का संगम भी है।

इन्हे भी पढ़ें:-