लखनऊ। Panchayat secretary with girlfriend: आज के दौर में एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कई बार इस तरह के मामले कई बार खूनी वारदात में बदल जाते हैं। कई बार तो पत्नी उसे गलत काम करते हुए रंगेहाथों पकड़ लेती है तो जमकर बवाल होता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां एक पंचायत सचिव दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था। तभी मौके पर पत्नी पहुंच गई और फिर मौके पर जमकर बवाल हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Panchayat secretary with girlfriend: मामला राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत सचिव अल्सफ बेग कुर्सी रोड स्थित एक फ्लैट में एक महिला के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने आपा खो दिया और मौके पर ही महिला की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते फ्लैट में हंगामा और मारपीट का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला।
घटना के बाद ग्राम पंचायत सचिव की पत्नी ने गुडंबा थाने में लिखित तहरीर देकर पति पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तहरीर में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।