नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) ईरान की सरकार ने अपने सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित किया है, हालांकि पार्टी की ओर से कोई दूसरा नेता इस कार्यक्रम में शामिल होगा।
कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया, ‘‘ईरान की सरकार की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की तरफ से किसी नेता को भेजा जाएगा।’’
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में पांच से नौ जुलाई तक होंगी।
खामेनेई तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। वह 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किये गए हमले में मारे गए थे।
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पांच, छह और सात जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किये जाएंगे, जबकि अंतिम कार्यक्रम नौ जुलाई को मशहद शहर में होगा।
भाषा हक
हक अविनाश
अविनाश