रेल यात्रियों के लिए बंद होगी ये मुफ्त सेवा, जानिए क्या होंगे नए नियम
रेल यात्रियों के लिए बंद होगी ये मुफ्त सेवा, जानिए क्या होंगे नए नियम
दिल्ली: भारतीय रेलवे अब एक सितंबर से यात्रियों को मुफ्त यात्रा बीमा का लाभ नहीं देगा। रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक सितंबर से मुफ्त यात्रा बीमा की सुविधा बंद करने का फैसला किया है और बीमा का प्रावधान वैकल्पिक होगा।
ये भी पढ़ें-जम्मू में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के 9 रिश्तेदारों को किया अगवा, छोड़ने की अपील
यात्रियों को वेबसाइट या मोबाइल से टिकट बुक करते समय दो विकल्पों में से एक का चयन करना होगा, जिसमें एक में विकल्प चयन का होगा और दूसरा छोड़ने का होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देने के लिए आईआरसीटीसी ने रेलयात्रियों के लिए दिसंबर 2017 में मुफ्त यात्रा बीमा शुरू की थी।
ये भी पढ़ें-भाजपा ने किया राहुल गांधी पर पलटवार, पात्रा ने कहा- राफेल पर बैठकर लॉन्च नहीं होगा करियर
आईआरसीटीसी द्वारा प्रदत्त बीमा के तहत यात्रा के दौरान दुर्घटना में यात्री की मौत होने की स्थिति में अधिकतम 10 लाख रुपये तक की बीमा का प्रावधान किया गया था। वहीं, यात्रा के दौरान दुर्घटना में अपाहिज होने पर 7.5 लाख रुपये और घायल होने पर दो लाख रुपये और शव के परिवहन के लिए 10,000 रुपये का प्रावधान किया गया था।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


