भारत में इजराइल के दूतावास ने कैंसर चैरिटी में सहयोग की घोषणा की

भारत में इजराइल के दूतावास ने कैंसर चैरिटी में सहयोग की घोषणा की

भारत में इजराइल के दूतावास ने कैंसर चैरिटी में सहयोग की घोषणा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 29, 2020 2:02 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के दौरान भारत में इजराइल दूतावास ने बीसीपीबीएफ—द कैंसर फाउंडेशन को सहयोग देने की घोषणा की है ।

भारत में इज़राइल के राजदूत रॉन मालका ने ‘ग्रिट फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के लिए इज़राइल के समर्थन का वचन दिया । इस दौरान गैर सरकारी संगठन ‘बीसीपीबीएफ—द कैंसर फाउंडेशन’ के अध्यक्ष समीर कौल एवं एक अन्य अधिकारी विकी बेदी भी उपस्थित थे ।

‘ग्रिट फॉर लाइफ’ गैर सरकारी संगठन ‘बीसीपीबीएफ—द कैंसर फाउंडेशन’ का कोष जुटाने का एक अनोखा प्रयास है ।

गैर सरकारी संगठन ने बयान जारी कर बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बेदी राष्ट्रीय राजधानी ​दिल्ली से बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर तक की साइकिल यात्रा करेंगे और वापस लौटेंगे ।

बयान के अनुसार 2800 किलोमीटर की इस साइकिल यात्रा का मकसद देश में आर्थिक रूप से वंचित समुदायों के बीच कैंसर प्रबंधन के लिए धन जुटाना है ।

मालका ने कहा, ”ग्रिट फॉर लाइफ का हिस्सा बन कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । पूरे भारत के विभिन्न शहरों में कैंसर जागरूकता के लिये यह महत्वपूर्ण है । हम इसमें हिस्सा लेने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ।’’

भाषा रंजन रंजन उमा

उमा


लेखक के बारे में