दिल्ली में ‘आप’ नेता और परिवहन मंत्री के घर आयकर विभाग का छापा,मंत्रीजी के 16 ठिकानों पर छापेमारी

Ads

दिल्ली में 'आप' नेता और परिवहन मंत्री के घर आयकर विभाग का छापा,मंत्रीजी के 16 ठिकानों पर छापेमारी

  •  
  • Publish Date - October 10, 2018 / 07:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। गहलोत के वसंत कुंज स्थित निवास पर आईटी की टीम ने दबिश दी है। इसके अलावा, गुरुग्राम में भी मंत्री के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, कुल मिलाकर 16 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। 

पढ़ें- पिटाई के विरोध में 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी धमकी

वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री के घर व अन्य ठिकानों पर आइटी छापों लेकर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। AAP ने राजनीतिक साजिश बताया है। पार्टी के मुताबिक, जब हम पूरी शिद्दत से दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे में वे (भाजपा) हमारे नेताओं, मंत्रियों के घरों पर छापे मार रहे हैं। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

पढ़ें- कुएं में एक ही परिवार के पांच भाई बहनों के शव मिलने से सनसनी

आपको बतादें कैलाश गहलोत दक्षिण पश्चिमी दिल्‍ली के नजफगढ़ सीट से विधायक हैं। कैलाश को केजरीवाल के काफी करीबी माना जाता है। 2017 में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्‍हें परिवहन मंत्री की शपथ दिलाई थी। 

 

वेब डेस्क, IBC24