असम में 6.6 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार
असम में 6.6 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार
गुवाहाटी, तीन सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य के श्रीभूमि जिले में 6.6 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है और इस सिलसिले में चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
शर्मा ने पुलिस की इस ‘‘निर्णायक कार्रवाई’’ की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि याबा (मादक पदार्थ) की 66,000 गोलियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत 6.6 करोड़ रुपये है। ये गोलियां चालक की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई थीं। श्रीभूमि पुलिस ने कार को रोककर कार्रवाई की और मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।
याबा को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है। यह एक बहुत ज़्यादा लत लगाने वाली दवा है। इसमें मेथामफेटामाइन और कैफ़ीन का मिश्रण होता है।
भाषा
प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


