Jagaddal Violence News: पीएम मोदी के दौरे के बीच इस इलाके में भड़की हिंसा, विधायक के घर पर हुई बमबारी, इलाके में भारी बल तैनात

Jagaddal Violence News: जगद्दल थाने के सामने तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

Jagaddal Violence News: पीएम मोदी के दौरे के बीच इस इलाके में भड़की हिंसा, विधायक के घर पर हुई बमबारी, इलाके में भारी बल तैनात

Jagaddal Violence News/Image Credit: X Handle

Modified Date: April 27, 2026 / 10:44 am IST
Published Date: April 27, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है।
  • दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए आज यानी सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
  • जगद्दल थाने के सामने तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

Jagaddal Violence News: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए आज यानी सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार के शुरुआत से पहले नॉर्थ 24 परगना जिले में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दरअसल, जगद्दल थाने के सामने तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जिससे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

क्यों शुरू हुई झड़प

बताया जा रहा है कि, विवाद की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ने से हुई। (Jagaddal Violence News) मामूली कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें पथराव, देसी बमबाजी और गोलीबारी तक की नौबत आ गई।

विधायक के घर पर हुई बमबारी

Jagaddal Violence News:  हिंसा इतनी भड़क गई कि भाटपाड़ा सीट से बीजेपी विधायक पवन कुमार सिंह के घर पर देसी बम फेंके गए। (Jagaddal Violence News) इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

इलाके में हुई हिंसा के बाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि हालात काबू में रहें। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.