Gold Rate 27 April 2026: आज सोना फिर फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक इतने रुपये हुआ सस्ता, खरीदारों की बल्ले-बल्ले..बाजार में खुशी की लहर!

Gold Rate 27 April 2026: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतें घरेलू और वैश्विक कारणों से बदलती है। अभी सोना इसलिए गिरा है क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ, तेल की कीमतें बढ़ीं और पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना घटकर 4,694 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Gold Rate 27 April 2026: आज सोना फिर फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक इतने रुपये हुआ सस्ता, खरीदारों की बल्ले-बल्ले..बाजार में खुशी की लहर!

(Gold Rate 27 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 27, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: April 27, 2026 9:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, 24 कैरेट में करीब 10 रुपये की कमी
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • पिछले एक सप्ताह में सोना 1,700 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ

नई दिल्ली: Gold Rate 27 April 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिली है। 27 अप्रैल की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में यह भाव 1,54,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 1,740 रुपये तक सस्ता हुआ। जबकि 22 कैरेट सोने में भी करीब 1,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक बाजार में दबाव से सोना कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हाजिर सोना गिरकर 4,694.26 डॉलर प्रति औंस तक आ गया है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने में कमजोरी देखने को मिल रही है। निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश की बजाय अन्य विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे मांग प्रभावित हुई है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा (ग्राम) आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 11,567 ₹ 11,568 ₹ -1
8 ग्राम ₹ 92,536 ₹ 92,544 ₹ -8
10 ग्राम ₹ 1,15,670 ₹ 1,15,680 ₹ -10
100 ग्राम ₹ 11,56,700 ₹ 11,56,800 ₹ -100

कीमत गिरने की प्रमुख वजह

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में जारी तनाव प्रमुख वजहें हैं। कच्चा तेल करीब 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। जिससे महंगाई और ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से सोने में निवेश थोड़ा कमजोर हुआ है।

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग एक जैसे ही बने हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,180 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 1,54,030 रुपये और चेन्नई में 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 और 18 कैरेट के दाम भी शहरों के अनुसार थोड़े अलग-अलग हैं। आज मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15 520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में 22 कैरेट का भाव 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

आज के शहरवार सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹ 1,15,670 ₹ 1,41,340 ₹ 1,54,180
मुंबई ₹ 1,15,520 ₹ 1,41,190 ₹ 1,54,030
अहमदाबाद ₹ 1,15,570 ₹ 1,41,240 ₹ 1,54,080
चेन्नई ₹ 1,18,490 ₹ 1,41,990 ₹ 1,54,900
कोलकाता ₹ 1,15,520 ₹ 1,41,190 ₹ 1,54,030
हैदराबाद ₹ 1,15,520 ₹ 1,41,190 ₹ 1,54,030
रायपुर ₹ 1,15,520 ₹ 1,41,190 ₹ 1,54,030
भोपाल ₹ 1,15,570 ₹ 1,41,240 ₹ 1,54,080
लखनऊ ₹ 1,15,670 ₹ 1,41,340 ₹ 1,54,180
चंडीगढ़ ₹ 1,15,670 ₹ 1,41,340 ₹ 1,54,180

चांदी में भी लगातार गिरावट जारी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। 27 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 15,000 रुपये सस्ती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी गिरकर 75.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। कुल मिलाकर सोना और चांदी दोनों पर वैश्विक दबाव साफ नजर आ रहा है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों का सोने का भाव (रुपये प्रति 1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट रेट (₹) बदलाव (₹) 22 कैरेट रेट (₹) बदलाव (₹)
अप्रैल 27, 2026 ₹ 15,418 -1 ₹ 14,134 -1
अप्रैल 26, 2026 ₹ 15,419 0 ₹ 14,135 0
अप्रैल 25, 2026 ₹ 15,419 0 ₹ 14,135 0
अप्रैल 24, 2026 ₹ 15,419 49 ₹ 14,135 45
अप्रैल 23, 2026 ₹ 15,370 -120 ₹ 14,090 -110
अप्रैल 22, 2026 ₹ 15,490 -54 ₹ 14,200 -50
अप्रैल 21, 2026 ₹ 15,544 0 ₹ 14,250 0
अप्रैल 20, 2026 ₹ 15,544 -49 ₹ 14,250 -45
अप्रैल 19, 2026 ₹ 15,593 0 ₹ 14,295 0
अप्रैल 18, 2026 ₹ 15,593 81 ₹ 14,295 75

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।