जयपुर रेंज पुलिस का प्रयोग: क्यूआर कोड स्कैन कर जान सकते हैं दुर्घटना संभावित स्थान

जयपुर रेंज पुलिस का प्रयोग: क्यूआर कोड स्कैन कर जान सकते हैं दुर्घटना संभावित स्थान

जयपुर रेंज पुलिस का प्रयोग: क्यूआर कोड स्कैन कर जान सकते हैं दुर्घटना संभावित स्थान
Modified Date: April 27, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: April 27, 2026 9:55 pm IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) जयपुर रेंज में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत करते हुये एक विशेष क्यूआर कार्ड जारी किया है जिसे स्कैन कर दुर्घटना संभावित स्थलों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि यह पहल सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल वाहन चालकों को पहले से सतर्क रहने में मदद मिलेगी, बल्कि हादसों में कमी लाने का लक्ष्य भी पूरा किया जा सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि वाहन चालकों को ब्लैक स्पॉट पर सतर्कता बरतने, यातायात संकेतों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने जैसे सुझाव भी जारी किए गए हैं। जिन्हें अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन


लेखक के बारे में