जयशंकर ने दुबई के शासक के भाई के निधन पर जताया शोक

Ads

जयशंकर ने दुबई के शासक के भाई के निधन पर जताया शोक

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 10:16 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 10:16 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारी संवेदनाएं शाही परिवार और दुबई के लोगों के साथ हैं।”

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, 1950 में जन्मे शेख अहमद, दुबई के पूर्व शासक दिवंगत शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के सबसे छोटे बेटे थे।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से बेहद दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं शाही परिवार और दुबई के लोगों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप