जयशंकर ने इंडोनेशिया के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों, सरकार को शुभकामनाएं दीं
जयशंकर ने इंडोनेशिया के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों, सरकार को शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों और सरकार को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के समग्र सामरिक गठजोड़ को रेखांकित किया।
जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘ इंडोनेशिया के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों, सरकार और विदेश मंत्री रेंटो लेस्तारी प्रिंयनसारी मार्सुडी को गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं।’’
इंडोनेशिया औपनिवेशिक शासन से 17 अगस्त 1945 को स्वतंत्र हुआ था और इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है।
भाषा दीपक
दीपक नरेश
नरेश

Facebook


