जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से व्यापक वार्ता की

Ads

जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से व्यापक वार्ता की

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 11:49 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 11:49 AM IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के उनके समकक्ष अब्बास अराघची ने शुक्रवार को व्यापक वार्ता की, जिसमें पश्चिम एशिया संकट तथा उसके ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

ईरान के विदेश मंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘आज सुबह दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ विस्तृत बातचीत हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके प्रभावों पर चर्चा की। साथ ही आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

जयशंकर ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में अराघची की भागीदारी की भी सराहना की।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा