NEET 2026 Re-exam Date / Image Source : FILE
नई दिल्ली : NEET 2026 Re-exam Date नीट पेपर लीक कांड के बाद देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है।सरकार ने 3 मई को हुए परीक्षा को रद्द कर अब नई तारीख का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि अब 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नीट परीक्षा के पैटर्न को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। अब अगले साल से परीक्षा पूरे तरीके से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार पेपर लीक के मामलों को लेकर बेहद गंभीर है। इस बार 21 जून को होने वाली परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल से नीट की परीक्षा पेन-पेपर मोड के बजाय पूरी तरह ऑनलाइन (Computer Based) आयोजित की जाएगी।
नासिक से शुरू हुआ पेपर लीक का यह जाल राजस्थान, उत्तराखंड और केरल तक फैल गया था, जिसकी जांच अब सीबीआई (CBI) कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि एनटीए (NTA) सुरक्षित हाथों में है और जीरो गड़बड़ी के लक्ष्य के साथ माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। Dharmendra Pradhan Press Conference सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पेपर लीक के मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी गई है और हर एंगल से जांच जारी है।
NEET परीक्षा पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रेस कॉन्फ्रेंस #LIVE #NEETUG2026 #NTA #EducationNews #DharmendraPradhan | NEET UG 2026 | NTA | Education News | Dharmendra Pradhan | @dpradhanbjp https://t.co/LXiNngiBrW
— IBC24 News (@IBC24News) May 15, 2026