जम्मू : सैन्य शिविर में एक सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या की

जम्मू : सैन्य शिविर में एक सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या की

जम्मू : सैन्य शिविर में एक सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या की
Modified Date: February 19, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: February 19, 2026 1:26 pm IST

जम्मू, 19 फरवरी (भाषा) जम्मू में सेना के एक शिविर में एक सैनिक ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले 24 वर्षीय अग्निवीर बुधवार आधी रात के आसपास नागरोटा छावनी में गार्ड ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की।

अधिकारी ने बताया कि सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल ले जाया गया।

सिपाही के इस कदम का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन


लेखक के बारे में