जम्मू कश्मीर: शोपियां व अनंतनाग में अलग-अलग सड़क हादसों में सुरक्षा बलों के 11 जवान घायल

Ads

जम्मू कश्मीर: शोपियां व अनंतनाग में अलग-अलग सड़क हादसों में सुरक्षा बलों के 11 जवान घायल

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 05:22 PM IST

श्रीनगर, 28 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधिकारी समेत सुरक्षा बलों के कम से कम 11 कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात शोपियां जिले के वाची इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक वाहन सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए, जिनमें एक निरीक्षक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक वैन बेकाबू होकर आईटीबीपी के अस्थायी बंकर से टकरा गई, जिससे तीन जवान घायल हो गए और चालक को भी चोटें आईं। अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी तरह की साज़िश की आशंका को खारिज किया है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश