Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी कॉलेज की बस, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 21 घायल, पिकनिक मनाने जा रहे थे सभी
Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी कॉलेज की बस, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 21 घायल, पिकनिक मनाने जा रहे थे सभी

- 27 छात्रों को ले जा रही बस हंदवाड़ा के वोदपोरा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई।
- 2 छात्रों की मौत और 21 घायल, जिनमें से कई गंभीर।
- मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
श्रीनगर: Road Accident जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को कॉलेज की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो विद्यार्थियों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिकनिक मनाने के लिए 27 छात्रों को ले जा रही सरकारी डिग्री कॉलेज सोगाम की बस हंदवाड़ा के वोदपोरा इलाके के निकट पलट गई।
Road Accident अधिकारियों ने बताया कि घायलों को हंदवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को गंभीर हालत में यहां के एक अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हंदवाड़ा के अस्पताल में 20 छात्रों का इलाज किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे में हुईं मौतों पर दुख जताया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'हंदवाड़ा के निकट हुए हादसे में जीडीसी सोगाम के दो छात्रों की मौत एक ऐसी घटना है जिसका हम सभी पर गहरा असर पड़ा है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस बस दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हुई है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Jammu and Kashmir: 2 students killed, 21 injured as bus overturns in Kupwara

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm