जम्मू कश्मीर विस चुनाव का तीसरा चरण: मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव के आंकड़े को पार करने की संभावना
जम्मू कश्मीर विस चुनाव का तीसरा चरण: मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव के आंकड़े को पार करने की संभावना
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक 65.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जो संबंधित सात जिलों में लोकसभा चुनाव के मतदान से अधिक होने की संभावना है।
हाल में हुए संसदीय चुनावों में इन जिलों में 66.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव से अधिक रहा। विधानसभा चुनावों में पहले चरण के सात जिलों में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि आम चुनावों में यह 60 प्रतिशत था।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन छह जिलों में मतदान हुआ, वहां 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि लोकसभा चुनाव में 52.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।
जम्मू-कश्मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। वर्ष 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद यह पहला चुनाव है। परिसीमन कवायद के बाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आवंटित सीटों को छोड़कर विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है।
भाषा आशीष पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: जम्मू कश्मीर विस चुनाव का तीसरा चरण: मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव के आंकड़े को पार करने की संभावना

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm