जम्मू-कश्मीर भाजपा नेता का लापता बेटा दिल्ली में मिला, वापस लाया जा रहा
जम्मू-कश्मीर भाजपा नेता का लापता बेटा दिल्ली में मिला, वापस लाया जा रहा
जम्मू, 23 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से लापता भाजपा के हीरानगर विधायक विजय कुमार के 17 वर्षीय बेटे का बुधवार सुबह दिल्ली में पता चला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा का छात्र आदित्य कुमार मंगलवार शाम परिवार को बिना बताए अपनी बहन से मिलने दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इसके बाद परिवार ने स्थानीय थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारियों ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दलों ने पता लगा लिया कि आदित्य दिल्ली जा रही एक बस में यात्रा कर रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि रातभर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बस का पता लगाया और किशोर से संपर्क स्थापित किया। उसे अब जम्मू वापस लाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बेटे के ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
भाषा संतोष
संतोष

Facebook


