जम्मू-कश्मीर: सीबीआई ने रिश्वत मामले में उप-मंडलीय कृषि अधिकारी समेत तीन को किया गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर: सीबीआई ने रिश्वत मामले में उप-मंडलीय कृषि अधिकारी समेत तीन को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 08:11 PM IST

श्रीनगर, 20 सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर में रिश्वत के एक मामले में उप-मंडलीय कृषि अधिकारी (एसडीएओ) और दो अन्य को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी एसडीएओ राजन शर्मा ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के तहत सब्सिडी जारी करने के एवज में उससे 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई के अनुसार, राजन शर्मा ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम कृषि विस्तार सहायक (एईए) अभिलाषी शर्मा या एक अन्य व्यक्ति अशोक कुमार को देने का निर्देश दिया था।

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एईए और व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में एसडीएओ राजन शर्मा को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप