जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने ‘विश्व साइकिल दिवस’ पर ‘साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाई

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने ‘विश्व साइकिल दिवस’ पर 'साइक्लोथॉन' को हरी झंडी दिखाई

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने ‘विश्व साइकिल दिवस’ पर ‘साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाई
Modified Date: June 3, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: June 3, 2026 5:34 pm IST

श्रीनगर, तीन जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को ‘विश्व साइकिल दिवस’ के अवसर पर यहां ‘रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स’ (आरएसजीसी) से ‘साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने अपनी प्रमुख पहल ‘माई यूथ माई प्राइड’ के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें घाटी के विभिन्न हिस्सों से आए साइकिल चालकों, युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने आगामी ‘जम्मू साइक्लोथॉन’ के लिए शुभंकर, जर्सी और प्रचार अभियान की शुरुआत की तथा इस आयोजन की तारीखों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि देश भर के साइकिल चालकों को आकर्षित करने के लिए ‘कश्मीर साइक्लोथॉन’ को राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के रूप में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि जम्मू कश्मीर को साहसिक और खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में बढ़ावा दिया जा सके।

अब्दुल्ला ने युवाओं में साइकिल चलाने के प्रति बढ़ती रुचि की सराहना की। उन्होंने सक्रिय जीवनशैली अपनाने के महत्व पर जोर दिया, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सके तथा सामुदायिक सहभागिता को मजबूती मिले।

साइक्लोथॉन की शुरुआत आरएसजीसी से हुई और इसने फोरशोर रोड स्थित डक पार्क तक करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में