Gwalior Stepfather Killed Daughter: बेटी की हत्या कर पिता ने की खौफनाक प्लानिंग, फिर अपनी ही गढ़ी कहानियों में फंस गया आरोपी, जानकर दहल जाएगा दिल

Gwalior Stepfather Killed Daughter: ग्वालियर में बेटी से नफरत में बेरहम पिता ने 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी।

Gwalior Stepfather Killed Daughter: बेटी की हत्या कर पिता ने की खौफनाक प्लानिंग, फिर अपनी ही गढ़ी कहानियों में फंस गया आरोपी, जानकर दहल जाएगा दिल

Gwalior Stepfather Killed Daughter /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 3, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: June 3, 2026 6:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में सौतेले पिता ने 11 वर्षीय बच्ची की कथित हत्या कर शव चंबल नदी में फेंक दिया
  • आरोपी ने पहले आत्महत्या और फिर अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
  • सीसीटीवी फुटेज और पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

Gwalior Stepfather Killed Daughter: ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सौतेली बेटी से नफरत में बेरहम पिता ने 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी। शव चंबल नदी में फेंककर मगरमच्छों का निवाला बनाने की साजिश रची। सात दिन तक पुलिस को झूठी कहानियों में उलझाता रहा आखिरकार सिरोल पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी राजेश कुमार टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

रीमा का मोबाइल चलाना नहीं था पसंद

दअरसल, सिरोल थाना क्षेत्र के हरदौल गार्डन निवासी 42 वर्षीय राजेश जाटव ने अपनी 11 वर्षीय सौतेली बेटी रीमा (परिवर्तित नाम) की हत्या (Gwalior Stepfather Killed Daughter) कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रीमा उसकी सौतेली बेटी थी। इसलिए वह शुरू से उससे नफरत करता था। रीमा का पड़ोसी लड़के से बात करना और मोबाइल चलाना उसे बिल्कुल पसंद नहीं था। घटना से तीन दिन पहले पत्नी ने रीमा के मोबाइल पर पड़ोसी का मैसेज देख लिया था। तभी राजेश ने रीमा को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

जुर्म छिपाने की खौफनाक प्लानिंग

वारदात वाले दिन राजेश ने रीमा को सब्जी काटने को कहा। जब दोबारा उसे मोबाइल चलाते देखा तो गुस्से में पत्नी और दूसरी बेटियों को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर चूल्हे की जली लकड़ी से रीमा को बुरी तरह पीटा और गला दबाकर मार डाला। जुर्म छिपाने के लिए आरोपी ने खौफनाक प्लानिंग की। शव को पत्नी की साड़ी से छत के कुंदे पर लटका दिया और घरवालों को बताया कि रीमा ने खुदकुशी की है। इसके बाद शव गाड़ी में डालकर भिंड ले गया और चंबल नदी में फेंक दिया। साड़ी को भी पत्थर से बांधकर बहा दिया। आरोपी को लगा कि चंबल के मगरमच्छ शव खा जाएंगे और सबूत मिट जाएगा। अगले दिन थाने जाकर बेटी के अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज करा दी।

अपनी ही गढ़ी कहानियों में फंस गया आरोपी

आरोपी राजेश अपनी ही गढ़ी कहानियों में फंस गया। उसने बताया था कि बच्ची ने कुर्सी पर बिस्तर रखकर फांसी (Gwalior Stepfather Killed Daughter) लगाई। सीन री-क्रिएट कराया तो महिला पुलिसकर्मी के हाथ कुंदे तक नहीं पहुंचे। सीसीटीवी में आरोपी रात को गाड़ी लेकर जाता और सुबह लौटता दिखा। गाड़ी में पत्नी और दूसरी बेटियां थीं, मृतका नहीं। पूछताछ में टूट गया और हत्या कबूल की। पुलिस को शुरू से राजेश की कहानी पर शक था। सात दिन तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ी पूछताछ और सबूतों के सामने आखिरकार उसने सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव की तलाश के लिए नदी में गोताखोर उतारे और शव बरामद कर लिया। सौतेलेपन की नफरत ने एक मासूम की जान ले ली। मोबाइल चलाने पर हुए गुस्से ने पिता को हैवान बना दिया। फिलहाल आरोपी पिता को अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को झूठी कहानियों में उलझाता रहा आरोपी

ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने बताया कि ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सौतेली बेटी से नफरत में बेरहम पिता ने 11 साल की बच्ची की हत्या (Gwalior Stepfather Killed Daughter) कर दी। शव चंबल नदी में फेंककर मगरमच्छों का निवाला बनाने की साजिश रची। सात दिन तक पुलिस को झूठी कहानियों में उलझाता रहा आखिरकार सिरोल पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी राजेश कुमार टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.