Delhi Restaurant Fire Case Update: सुबह का नाश्ता करने गए थे होटल, अग्निकांड में खत्म हो गया पूरा परिवार, देखभाल के लिए भी नहीं बचा कोई, आपको भी रुला देगी इस बीमार पिता की कहानी…

Delhi Restaurant Fire Case Update: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुए अग्निकांड में कई विदेशियों सहित 21 लोगों की मौत हुई है।

Delhi Restaurant Fire Case Update: सुबह का नाश्ता करने गए थे होटल, अग्निकांड में खत्म हो गया पूरा परिवार, देखभाल के लिए भी नहीं बचा कोई, आपको भी रुला देगी इस बीमार पिता की कहानी…

Delhi Restaurant Fire Case Update/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 3, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: June 3, 2026 6:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मालवीय नगर इलाके में हुए अग्निकांड में कई विदेशियों सहित 21 लोगों की मौत हुई है।
  • इस भीषण हादसे में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जल गए।
  • इस हादसे में खत्म हुए परिवार में सिर्फ उनके बीमार पिता बचे हैं।

Delhi Restaurant Fire Case Update: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड की घटना हुई। इस दर्दनाक हादसे में कई विदेशियों सहित 21 लोगों की मौत हुई है और दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आगजनी के इस हादसे में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। गुरुग्राम का एक परिवार अपने परिजन का इलाज करवाने के लिए दिल्ली आए हुए थे और नाश्ता करने होटल में गए थे।

अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़

अग्निकांड की इस भीषण घटना के बाद होटल में ठहरे हुए लोगों के परिजन मैक्स अस्पताल के बाहर इकट्ठे हो गए। (Delhi Restaurant Fire Case Update) अस्पताल में कुल 39 लोगों को लाया गया था जिनमें 18 की मौत हो चुकी थी। दिल्ली के महावीर एनक्लेव निवासी प्रेम बंसल भी जब यहां पहुंचे तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बंसल ने बताया कि घटना में उनके बेटी-दामाद और उनके परिवार के 8 लोगों की एक साथ जान चली गई। प्रेम बंसल के दामाद विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रहने वाले थे।

परिवार के साथ होटल पहुंचे थे विवेक अग्रवाल

Delhi Restaurant Fire Case Update:  मिली जानकारी के अनुसार, विवेक अग्रवाल पेशे से CA थे और सेक्टर-46 के मकान नंबर 3169 में परिवार के साथ रहते थे। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर विवेक अग्रवाल अपनी पत्नी तर्जनी, मां प्रेमलता, पिता राधेश्याम अग्रवाल, बेटी जीविशा और वारिया के साथ रहते थे। (Malviya Nagar Restaurant Fire Case Update)  विवेक के पिता राधेश्याम की तबीयत खराब होने पर उनको दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को विवेक के मौसा-मौसी पिता से मिलने के लिए दिल्ली आए थे। उसके बाद विवेक सुबह साढ़े आठ बजे सभी को लेकर रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए गए थे, जहां आग लग गई और सबकी मौत हो गई।

बीमार पिता की देखभाल के लिए नहीं बचा कोई

विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी तर्जनी, बेटियों जीविशा, वारिया, मां प्रेमलता, मौसा अशोक गोयल, मौसी कमला, और परिवार के सदस्य झिमरी अग्रवाल की मौत हो गई है। (Delhi Restaurant Fire Case Update) सिर्फ विवेक के बीमार पिता ही बच गए हैं, जो अस्पताल में भर्ती थे। अब उनकी देखभाल के लिए भी कोई नहीं बच गया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.