Bengal TMC Crisis Inside Story: बंगाल में ममता को भारी पड़ गई ये गलती! दीदी के हाथ से फिसल गए 60 विधायक, जानिए TMC में टूट की इनसाइड स्टोरी
बंगाल में ममता को भारी पड़ गई ये गलती! दीदी के हाथ से फिसल गए 60 विधायक, Bengal TMC Crisis Inside Story
कोलकाता। Bengal TMC Crisis Inside Story बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC इन दिनों सबसे खराब दौर से गुजर रही है। पार्टी अब एक बड़ी टूट के कगार पर पहुंच गई है। पार्टी के भीतर विधायकों का एक बड़ा धड़ा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बगावत कर दी है। टीएमसी में पैदा हुआ यह संकट अचानक नहीं आया। इसकी शुरुआत उस समय मानी जा रही है जब ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी से बाहर कर दिया गया। इससे पहले दोनों नेताओं की विधानसभा परिसर में स्पीकर के कक्ष में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ हुई कथित मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दिया था।
इसके बाद शहर के एक होटल में हुई कथित गोपनीय बैठक की खबरें सामने आईं। पार्टी नेता कुणाल घोष द्वारा इस बैठक का उल्लेख किए जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई कि टीएमसी के भीतर एक बड़ा समूह नए राजनीतिक विकल्पों पर विचार कर रहा है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक बागी विधायकों का एक वर्ग पार्टी से अलग होकर नया दल बनाने के बजाय खुद को “असली टीएमसी” के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रहा है और अब हुआ भी ऐसा ही।विधानसभा स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। राजनीतिक विश्लेषक इस स्थिति की तुलना महाराष्ट्र में हुए दलगत विभाजन से कर रहे हैं, जहां पार्टी के भीतर ही नेतृत्व को चुनौती देकर नया शक्ति केंद्र उभरा था।
स्पीकर ने दी मान्यता (Bengal TMC Crisis Inside Story)
ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। इसके बाद पार्टी में बगावत हो गई है। 80 में से 60 विधायकों ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस से मुलाकात कर उनसे कहा कि वे TMC के असली गुट हैं और ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी जाए। विधायकों की अपील पर विचार करते हुए स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के कमरे की चाबी दे दी है। टीएमसी के इस गुट में चार उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। इनके नाम हैं- जावेद अहमद खान, शबीना यास्मीन, शीलू साह, और संदीपन साह। अखरूजमा सदन में टीएमसी के चीफ व्हिप होंगे। स्पीकर के इस फैसले से साफ हुआ है उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी की अगुआई वाली टीएमसी को असली तृणमूल कांग्रेस माना है।
ममता ने ऋतब्रत बनर्जी को निलंबित किया था
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से चुनाव नतीजे आने के बाद ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन शाह को TMC से निलंबित कर दिया था। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत कर दिया। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि अबतक हमारे 60 विधायक हमारे साथ हैं। हम विपक्ष का रोल निभाएंगे और सकारात्मक राजनीति करेंगे। हालांकि ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी का साफ विरोध करने से इनकार किया और कहा कि हमारी नेता ममता बनर्जी ही हैं और हम अपील करते हैं कि वे हमें डायरेक्शन देती रहें।
- Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे
- Gold Reserve of India Latest News: क्या मोदी सरकार ने बेच दिया देश का ‘सोना?’.. ब्लूमबर्ग के इस रिपोर्ट से मची खलबली तो RBI ने सामने रख दी सच्चाई, आप खुद देखें..
- Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज
- Gurugram Road Accident News: नाके पारा चेकिंग कर रहा था जवान, तभी काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, पलक झपकते ही खत्म हो गया सब कुछ
- Raja Shivaji Box Office: हर दिन बढ़ रहा ‘राजा शिवाजी’ का जादू! महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, कमाई देख उड़ जाएंगे होश
- UP Employee Strike Ban: अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण
- No Cooking Recipes : गर्मी में नो-कुकिंग! बिना गैस चालू किए बनाएं ये मजेदार चीजें

Facebook


