जम्मू-कश्मीर: बारामूला में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
बारामूला, एक फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन लोगों ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। इसी के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से सात यात्रियों की मौत हो गयी थी।
उन्होंने बताया कि उरी के बोनियार इलाके में एक यात्री वाहन गहरी खाई में गिर गया जिससे सात लोगों की मौत और आठ अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से दो को विशेष इलाज के लिए यहां सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
भाषा अभिषेक पवनेश
पवनेश

Facebook


