जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमले में मारे गए दीपू कुमार का अंतिम संस्कार किया गया

Ads

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमले में मारे गए दीपू कुमार का अंतिम संस्कार किया गया

  •  
  • Publish Date - May 30, 2023 / 07:36 PM IST,
    Updated On - May 30, 2023 / 07:36 PM IST

(फोटो के साथ)

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर), 30 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में दीपू कुमार का मंगलवार को यहां उनके पैतृक गांव के पास अंतिम संस्कार किया गया। आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले में दीपू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दक्षिण कश्मीर जिले के जंगलात मंडी इलाके में सर्कस में काम करने वाले कुमार (27) की लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने सोमवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह रात करीब साढ़े आठ बजे दूध खरीदने बाजार गये थे।

कुमार के शव को मंगलवार को उधमपुर जिले के सुदूर थियाल गांव में ले जाया गया, जहां पाकिस्तान विरोधी नारों के बीच ग्रामीणों ने शव को प्राप्त किया।

इसके बाद शव को पास के श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। कुमार के भतीजे ने पारिवारिक परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार चिता को मुखाग्नि दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य ईकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना और पार्टी के कई कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

रैना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसने मानवता को शर्मसार किया है। उनके पिता बहुत बीमार हैं और बड़ा भाई दृष्टिहीन है। वह परिवार के कमाने वाले इकलौते सदस्य थे।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष