जम्मू-कश्मीर उल्लास योजना के तहत पूरी तरह साक्षर राज्यों में शामिल

जम्मू-कश्मीर उल्लास योजना के तहत पूरी तरह साक्षर राज्यों में शामिल

जम्मू-कश्मीर उल्लास योजना के तहत पूरी तरह साक्षर राज्यों में शामिल
Modified Date: August 4, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: August 4, 2026 3:27 pm IST

श्रीनगर, चार अगस्त (भाषा) केंद्र सरकार की उल्लास योजना के तहत जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से साक्षर राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर इस लक्ष्य को हासिल करने वाला सबसे ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर गर्व के साथ भारत सरकार की उल्लास योजना के तहत पूरी तरह से साक्षर राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।”

सिन्हा ने लिखा, “99.09 फीसदी की सफलता दर के साथ जम्मू-कश्मीर इस मुकाम तक पहुंचने वाला सर्वाधिक आबादी वाला क्षेत्र बन गया है। हमारे शिक्षकों, प्रशासकों और इस काम को मुमकिन बनाने वाले हर व्यक्ति को बधाई। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि शिक्षा सशक्तीकरण का सबसे बड़ा साधन है और इस मिशन को आगे बढ़ाते रहना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम केंद्र प्रायोजित एक पहल है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है। इसका मकसद 15 साल और उससे अधिक उम्र के उन लोगों को सशक्त बनाना है, जो औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए थे।

भाषा पारुल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में