जम्मू, 16 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी के लिए शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराज्यपाल ने त्रिकुटा पर्वत पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
सिन्हा इन दिनों जम्मू क्षेत्र के दौरे पर हैं।
बुधवार को उन्होंने जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास का दौरा कर अमरनाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा की थी।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा